HomeShare MarketZomato-ब्लिंकिट के मर्जर की खबर, कंगाल निवेशकों के लौटेंगे अच्छे दिन?

Zomato-ब्लिंकिट के मर्जर की खबर, कंगाल निवेशकों के लौटेंगे अच्छे दिन?

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato Ltd ने एक बड़ी डील की है। कंपनी ने 10 मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी की गारंटी लेने वाली ब्लिंकिट के मर्जर की डील की है। ये डील पूरी तरह स्टॉक आधारित है। 

सूत्रों के मुताबिक इस मर्जर की मंजूरी के लिए नियामकीय प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सूत्र बताते हैं कि इसमें अभी वक्त लगेगा। ये भी नहीं है कि डील की पूरी गारंटी है। हालांकि, इस पर ब्लिंकिट और जोमैटो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आपको बता दें कि बीते साल ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलिवरी प्लेटफॉर्म ग्रोफर्स ने अपना नाम बदलकर ब्लिंकिट रखा था। ये प्लेटफॉर्म 10 मिनट में ग्रॉसरी को घर तक पहुंचाने का दावा करता है। 

शेयर का हाल: जोमैटो का शेयर भाव आईपीओ के इश्यू प्राइस से थोड़ा ज्यादा है। बीते साल जुलाई में 1.3 बिलियन डॉलर की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश करने के बाद Zomato का शेयर भाव नवंबर में 169.3 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर तक गया था। हालांकि, मंगलवार को 76.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ, जो 76 रुपये के आईपीओ इश्यू प्राइस से थोड़ा ऊपर है।

ये पढ़ें-400 रुपए के पार जाएगा मेटल कंपनी का शेयर, IPO ने भी किया था मालामाल

कारोबार के दौरान ये 75.75 रुपए के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। अब देखना अहम है कि मर्जर की खबर को शेयर बाजार किस तरह लेता है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 60 हजार करोड़ रुपए के स्तर पर है। पिछले साल जोमैटो का मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रुपए के पार गया था। इस लिहाज से निवेशकों के 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा डूब चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular