ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली Zomato लिमिटेड के बोर्ड ने लोकल किराना-डिलीवरी स्टार्टअप ब्लिंकिट के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। यह डील 568.16 मिलियन डॉलर यानी करीब 4447 करोड़ रुपये में हुई है। आपको बता दें कि चीन के एंट ग्रुप समर्थित Zomato के पास पहले से ही Blinkit में 9% से अधिक हिस्सेदारी है। पिछले साल ही ग्रोफर्स ने अपना नाम बदलकर ‘ब्लिंकिट’ कर दिया था।
शेयर का भाव: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को जोमैटो का शेयर भाव 70.35 रुपये के स्तर पर रहा। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर के भाव में 1.15 फीसदी तक की तेजी रही। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 55,391 करोड़ रुपये है।
खबर अपडेट हो रही है