HomeShare MarketYes Bank ने सेविंग अकाउंट के चार्ज में किया बदलाव, 1 सितंबर...

Yes Bank ने सेविंग अकाउंट के चार्ज में किया बदलाव, 1 सितंबर से लागू होंगी नई दरें

प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक (Yes Bank) ने अपने सेविंग अकाउंट से जुड़े चार्जेज में कुछ बदलाव किया है। यस बैंक के द्वारा किया गया यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो जाएगा। आज हम आपको बताएंगे कि यस बैंक ने अपने किन-किन चीजों में बदलाव किया और यह चार्ज कितना है।

Yes Bank एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) और नॉन मेंटेनेंस चार्जेज
यस बैंक में SA प्रो प्लस, Yes रिस्पेक्ट SA (सीनियर सिटीजन) और SA महिलाओं के लिए एवरेज मंथली बैलेंस 25,000 रुपया है। सेविंग अकाउंट PRO के लिए एवरेज मंथली बैलेंस 10,000 रुपया है वहीं किसान SA के लिए एवरेज मंथली बैलेंस 5000 और MY first SA के लिए एवरेज मंथली बैलेंस 2500 रूपया है। यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार एवरेज मंथली बैलेंस अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग है। जैसे सेलेक्ट लोकेशन के लिए 5000, Yes Grace के लिए 2500 रुपये और Yes respect के लिए 2500 रुपये है। 

यह भी पढ़ें-Karnataka Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, 1 साल की नई स्कीम में 6.6% तक इंटरेस्ट

यस बैंक RTGS, NEFT, IMPS चार्जेज
ब्रांच जाकर आरटीजीएस (RTGS) करवाने वाले ग्राहकों को 2 लाख से 5 लाख आरटीजीएस (RTGS) में 20 रुपये और 5 लाख से ऊपर के आरटीजीएस (RTGS) करवाने में 40 रुपये लगेगा। वहीं 10 हजार का NEFT करवाने में 2 रुपया, 10 हजार से 1 लाख रुपये के NEFT करवाने में 4 रुपया, 1 लाख से 2 लाख के NEFT में 12 रुपया और 2 लाख से ज्यादा के अमाउंट पर 20 रुपया लगेगा। दूसरी ओर यस बैंक ने IMPS पर 5 लाख तक के ट्रांजैक्शन पर 1 रुपया और 1 लाख से 5 लाख तक के IMPS पर 15 रुपया लगेगा।

यह भी पढ़ें-इन 3 स्कीम पर मिल रहा है 8% से अधिक का ब्याज, लेकिन सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

Yes Bank कैश डिपॉजिट, विड्रॉल, चेक, एसएमएस चार्ज 
यस बैंक आपको 1 महीने में 2 लाख तक निकालने में कोई चार्ज नहीं लेगा। यस बैंक ने कैश विड्रॉल पर 1 महीने में 4 ट्रांजैक्शन करने का छूट दिया है। वहीं दूसरी ओर इंसफिशिएंट फंड के कारण चेक रिटर्न पर यस बैंक पहली बार 350 रुपये का चार्ज लेगा। पहले चेक रिटर्न और उसके बाद के सभी चेक रिटर्न पर यस बैंक 750 रुपये का चार्ज लेगा। वहीं यस बैंक प्रत्येक एसएमएस (SMS)  के लिए 25 पैसे का चार्ज लेगा और प्रत्येक तिमाही में एसएमएस (SMS) पर 15 रुपये का चार्ज लेगा।

Yes Bank डेबिट कार्ड चार्ज
यस बैंक 1 महीने में पहले 5 ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लेगा। उसके बाद यस बैंक किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 1 रुपया और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 10 रुपया लेगा। Yes Bank देश से बाहर के किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर प्रत्येक ट्रांजैक्शन के बाद 120 रुपया चार्ज लेगा। वहीं विदेश में बैलेंस इंक्वायरी के लिए प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर यस बैंक 20 रुपये का चार्ज लेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular