प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank के बोर्ड ने निजी इक्विटी फर्म जेसी फ्लावर्स को 48,000 करोड़ रुपये की स्ट्रेस्ड संपत्ति के ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यस बैंक ने अपनी संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार की सूचना दी है।
सालाना आधार पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) 15.60 प्रतिशत से गिरकर 13.45 प्रतिशत तक आ गया है। शुद्ध एनपीए या बैड लोन भी 5.78 प्रतिशत से घटकर 4.17 प्रतिशत हो गया है।
आर गांधी की नियुक्ति को मंजूरी: रिजर्व बैंक ने अपने पूर्व डिप्टी गवर्नर आर गांधी की यस बैंक के गैर-कार्यकारी, अस्थायी चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गांधी की नियुक्ति 20 सितंबर, 2022 से तीन साल के लिए होगी। यस बैंक ने रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल की सिफारिश के बाद गांधी की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय बैंक के अधिकारी रहे गांधी के पास 37 बरस का अनुभव है। वह 2014 से 2017 तक रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर रहे हैं।