HomeShare MarketVistara airlines अब रोज भरेगी मुंबई से अबू धाबी के लिए उड़ान,...

Vistara airlines अब रोज भरेगी मुंबई से अबू धाबी के लिए उड़ान, ट्रेड और टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई से अबूधाबी के लिए 1 अक्टूबर से डेली नॉन स्टॉप फ्लाइट सेवा की शुरुआत होने जा रही है। विस्तारा एयरलाइंस ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त पहल पर यह उड़ान सेवा शुरू हो रही है। पीटीआई के अनुसार विस्तारा एयरलाइंस इस उड़ान के लिए A320 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। 

यह भी पढ़ें-iPhones 13 पर बंपर डिस्काउंट, iPhone 11 और iPhone SE को भी सस्ते में खरीदने का मौका

विस्तारा एयरलाइंस के CEO विनोद कानन ने कहा कि हम UAE में अपने एयरलाइंस के विस्तार से बहुत खुश हैं। इससे पहले हमारी एक फ्लाइट दुबई के लिए चलती है। मुंबई से अबूधाबी भारत के सबसे बिजी इंटरनेशनल रूट्स में से एक है। हमें पूरा विश्वास है कि मुंबई और अबूधाबी के बीच यह कनेक्टिविटी दोनों देशों के आपसी व्यापार और टूरिज्म को भी बढ़ावा देंगे। 

यह भी पढ़ें-Indian Bank ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, ग्राहकों को अब मिलेगा तगड़ा रिटर्न

आपको बता दें कि अबूधाबी, विस्तारा एयरलाइंस का 12वां इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। इससे पहले भारत की दुबई के लिए भी डायरेक्ट फ्लाइट मौजूद है। विस्तारा एयरलाइंस के पास कुल 53 एयरक्राफ्ट हैं जिसमें 41 Airbus A320, 5 Airbus A321, 5 Boing 737–800 NG और 2 Boing 787–9 ड्रीमलाइनर्स शामिल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular