HomeShare MarketVeranda Learning के शेयरों की कल लिस्टिंग, जानिए कितने रुपये पर लिस्ट...

Veranda Learning के शेयरों की कल लिस्टिंग, जानिए कितने रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं शेयर?

Veranda Learning IPO Listing: लर्निंग प्लेटफॉर्म वेरंडा लर्निंग (Veranda Learning) के शेयर 11 अप्रैल 2022 यानि सोमवार को दलाल स्ट्रीट में दस्तक देने जा रहे हैं। बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वेरंडा लर्निंग आईपीओ लिस्टिंग की तारीख 11 अप्रैल 2022 है। स्टॉक को प्री-ओपन सेशन (एसपीओएस) में सिक्योरिटीज के ‘T’ ग्रुप में लिस्ट किया जाएगा।

10-15 फीसदी प्रीमियम मिलने की उम्मीद
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, Veranda Learning के शेयर की कीमत में ‘म्यूट लिस्टिंग’ हो सकती है क्योंकि यह घाटे में चल रही कंपनी है जिसमें शेयर लिस्टिंग के बाद निवेशकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। उनका मानना ​​है कि पब्लिक इश्यू 150 रुपये से लेकर 160 रुपये तक के स्तर पर खुल सकता है। यानी जिनको आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ है 10-15 फीसदी प्रीमियम मिलेगा। बता दें कि Veranda लर्निंग का प्राइस बैंड 130-137 रुपये प्रति शेयर था। वहीं, लॉट साइज 100 शेयरों का रखा गया था। 

यह भी पढ़ें- इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, ₹1.22 लाख का निवेश बना ₹1 करोड़

संबंधित खबरें

क्या कहते हैं मार्केट के जानकार?
Veranda Learning IPO लिस्टिंग प्राइस फोरकास्ट पर बोलते हुए जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने कहा, “कंपनी घाटे में चल रही कंपनी है, लेकिन यह ‘टी’ कैटेगरी में सूचीबद्ध है। इसलिए, मैं कुछ प्रीमियम की उम्मीद कर रहा हूं। हालांकि, बहुत कुछ बाजार की धारणा पर निर्भर करेगा। दलाल स्ट्रीट में नकारात्मक भावना के मामले में वेरंडा लर्निंग के शेयर लगभग ₹150 प्रति स्तर पर खुल सकते हैं, जबकि सकारात्मक भावनाओं के मामले में, यह लगभग ₹160 प्रति स्तर पर खुल सकता है।”

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की इस दिवालिया कंपनी के शेयर पहुंचे 22 रुपये के पार, एक खबर के बाद शेयर खरीदने की मची होड़

बता दें कि कंपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग ऑफर करती है। इससे यूपीएसई, सीए और बैंकिंग जैसी करियर वाली सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र जुड़ते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular