HomeShare MarketUPI पेमेंट को तुरंत EMI में बदलने की मिलेगी सुविधा, इस बैंक...

UPI पेमेंट को तुरंत EMI में बदलने की मिलेगी सुविधा, इस बैंक का बड़ा तोहफा

ऐप पर पढ़ें

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से किसी दुकानदार या मर्चेंट को पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, प्राइवेट सेक्टर के ICICI बैंक ने एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आप QR कोड को स्कैन करके किए गए UPI पेमेंट को ईएमआई में कन्वर्ट करा सकेंगे। यह पहली बार है जब किसी बैंक ने UPI पेमेंट को ईएमआई में बदलने की सुविधा देने की बात कही है। 

क्या कहा बैंक ने:  ICICI बैंक के एक बयान के मुताबिक यह सुविधा ‘बाय नाउ, पे लेटर’सर्विस के तहत दी जाएगी। इस सुविधा से लाखों ग्राहकों को फायदा होने की उम्मीद है। बैंक ने कहा कि इस सुविधा के जरिए ग्राहक स्टोर पर जाकर मर्चेंट के क्यूआर कोड को स्कैन कर और रकम को ईएमआई में कन्वर्ट कर प्रोडक्ट को तुरंत खरीद सकते हैं।

इस सुविधा का लाभ इलेक्ट्रॉनिक्स, किराने के सामान, फैशन, बुटिक, ट्रैवल और होटल बुकिंग जैसी कई श्रेणियों में लिया जा सकता है। ग्राहक तीन, छह या नौ महीने की आसान किस्तों में 10,000 रुपये से अधिक की लेनदेन राशि का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन खरीदारी पर भी लागू करने की योजना बनाई जा रही है। 

स्टेप बाय स्टेप समझें
– किसी दुकान पर प्रोडक्ट खरीदने के बाद दुकानदार से QR स्कैनर की मांग करें।
– इस स्कैनर पर बैंक के iMobile Pay ऐप का इस्तेमाल कर ‘Scan any QR’ ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
-इसके बाद PayLater EMI विकल्प का चयन करें। इस विकल्प में ईएमआई की अवधि का भी चयन करना होगा। यह अवधि 3, 6 और 9 महीने के लिए होगी। 
– इसके बाद कंफर्म का चयन करें। कंफर्म का चयन करते ही पेमेंट पूरी हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular