HomeShare MarketTCS का 18000 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 9 मार्च से खुलेगा,...

TCS का 18000 करोड़ रुपये का बायबैक ऑफर 9 मार्च से खुलेगा, चेक करें डिटेल

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के प्रमोटर- टाटा संस और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 5 मार्च को ₹18,000 करोड़ के शेयर बायबैक ऑफर के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। यह ऑफर 9 मार्च को खुलेगा और विंडो 23 मार्च को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।

कंपनी के मुताबिक, छोटे शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी में “प्रत्येक 7 इक्विटी शेयरों के लिए 1 इक्विटी शेयर” होगा। टीसीएस ने कहा कि इलिजिबिल शेयरहोल्डर्स के लिए जनरल कैटेगरी में बायबैक का रेश्यो “रिकॉर्ड डेट पर प्रति 108 इक्विटी शेयर होल्ड करने पर 1 इक्विटी शेयर” का होगा। बुधवार को, टीसीएस बोर्ड ने ₹4,500 प्रति शेयर पर 4 करोड़ शेयरों के साथ ₹18000 करोड़ के बायबैक ऑफर को मंजूरी दी थी।

प्रमोटर कंपनियां भी लेंगी भाग
दस्तावेज़ के अनुसार, टाटा संस और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड – टीसीएस की प्रमोटर कंपनियां भी बायबैक ऑफर में भाग लेने का इरादा रखती हैं। टाटा संस, जिसके पास लगभग 266.91 करोड़ शेयर हैं, उनके पास 2.88 करोड़ शेयरों का टेंडर करने का है, जबकि टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जिसके पास 10,23,685 शेयर हैं) ने 11,055 शेयरों को टेंडर करने का इरादा किया है। 

यह भी पढ़ें- टाटा नाम की ये पेनी क्रिप्टो क्वाइॅन भर रही उड़ान, 24 घंटे में 10 हजार बन गए ₹7 लाख, निवेशकों को 3,430% का तगड़ा रिटर्न

18 दिसंबर, 2020 को खुला था बायबैक
TCS का पिछला बायबैक, जिसकी कीमत लगभग ₹16,000 करोड़ थी, 18 दिसंबर, 2020 को खुला था और 1 जनवरी, 2021 को बंद हुआ था, जिसमें समूह की होल्डिंग फर्म टाटा संस ने ₹9,997.5 करोड़ के शेयरों का टेंडर किया था। उस समय 5.33 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर खरीदे गए थे (ऑफ़र मूल्य ₹3,000 प्रति शेयर था) और कुल में से, टाटा संस के 3,33,25,118 शेयरों को बायबैक ऑफर के तहत स्वीकार किया गया था। गुरुवार की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में विस्तृत पोस्टल बैलेट के अनुसार, प्रमोटर कंपनियों के पास 12 जनवरी, 2022 तक टीसीएस में 72.19 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular