रिलायंस जियो, पेटीएम , अमेजन, फ्लिकार्ट जैसे ऐप को चुनौती देने आ गया है Tata Neu सुपर ऐप। आज लॉन्च हुए इस ऐप के जरिए यूजर्स को टाटा ग्रुप की डिजिटल सर्विसेस के साथ फ्लाइट टिकट बुक करने से लेकर ताज ग्रुप के होटलों में कमरा भी बुक कर सकते हैं।
बाजार में गिरावट के बावजूद पावर कंपनियों के शेयर करा रहे तगड़ा मुनाफा, अडानी ट्रांसमिशन के हर शेयर पर 156 रुपये की उछाल
आप बिगबास्केट से ग्रॉसरी सामान के साथ 1mg से दवाएं भी आर्डर की जा सकते हैं तो क्रोमा से इलेक्ट्रॉनिक्स आईटम्स की खरीदारी भी। बता दें टाटा न्यू (Tata Neu) ऐप को फिलहाल केवल टाटा समूह के कर्मचारियी ही यूज कर सकते थे, लेकिन 7 अप्रैल यानी आज से इस सुपर ऐप को आम यूजर्स भी एक्सेस कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
टाटा न्यू सुपर ऐप पर मिलने वाली सुविधाएं
बता दें इस सुपर के जरिए आप टाईटन की घड़ी तो तनिष्क की ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। आप टाटा होम्स के घर की बुकिंग भी कर सकते हैं। टाटा स्काई को रिचार्ज भी कर सकेंगे। टाटा मोटर्स और तनिष्क फिलहाल इस सुपर ऐप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन जल्द उन्हें भी शामिल किया जा सकता है।
इसके अलावा टाटा पे का उपयोग करके अपनी किसी भी ऑनलाइन और इन-स्टोर खरीदारी, बिलों आदि के लिए तुरंत भुगतान कर सकते हैं। आपकी हर खरीदारी पर न्यूकॉइन मिलेगा, जिसे अगली बार खरीदारी करने पर समान राशि के लिए भुनाया जा सकता है (1 न्यूकॉइन = ₹1)।
टाटा पे की सुविधाएं
मर्चेंट चेकआउट: कई टाटा ब्रांड ऐप, वेबसाइटों और इन-स्टोर में NeuCoins, कार्ड, UPI, EMI और अधिक का उपयोग करके भुगतान करेंक्यूआर पेमेंट: स्कैन करें और अपनी पसंद के किसी भी व्यापारी को क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान करें। स्थानीय स्टोर हों, थिएटर हों, केमिस्ट हों या कोई भी स्टोर, हर क्यूआर कोड को स्कैन करें और टाटा पे यूपीआई के साथ लेनदेन करें।एक बार में सभी बिल: अपनी बिजली, मोबाइल, डीटीएच, ब्रॉडबैंड बिल, रिचार्ज और बहुत कुछ ट्रैक करें और आसानी से भुगतान करें, सब कुछ एक बार मेंतत्काल भुगतान: टाटा पे यूपीआई का उपयोग करके किसी मित्र, परिवार के सदस्य या अपने किसी भी संपर्क को सीधे अपने बैंक खाते से उनके बैंक खाते में पैसे भेजें