ऐप पर पढ़ें
Tata Group Stocks: शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की ज्यादतर कंपनियों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में शानदार रहा है। समूह की ही कंपनी टाटा कम्युनिकेशन्स ने 3 साल में निवेशकों के पैसे पर 200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2020 को 370.80 रुपये के लेवल पर थे। अब इस कंपनी के शेयर का भाव 1247 रुपये के आस-पास पहुंच गया है। यानी इन महज तीन सालों में ही इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 237 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 89 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ेंः इंफोसिस के शेयरों में लगा लोअर सर्किट, 11 प्रतिशत लुढ़का स्टॉक
52 वीक लो से 45 प्रतिशत का फायदा
पिछले साल जून में टाटा कम्युनिकेशन के शेयर का भाव 856 रुपये के लेवल पर चला गया था। जोकि कंपनी का 52 वीक लो लेवल है। हालांकि, तब से अबतक टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 45 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 35,563 करोड़ रुपये का है।
रेखा झुनझुनवाला ने खेला बड़ा दांव, पहली बार लगाया इस कंपनी पर पैसा
दिसंबर तिमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन?
पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 394 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। हालांकि, इसके पहले के वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही की तुलना में ये कम है। कंपनी के सेल्स की बात करें तो टाटा कम्युनिकेशन 8.21 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा है। दिसंबर में कंपनी ने कुल 4528.34 करोड़ रुपये का सेल्स किया है।
एक्सपर्ट बुलिश
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार प्रभुदास लीलाधर की वाइस प्रेसीडेंट वैशाली पारिख कहती हैं कि टेक्निकल चार्ट पर यह स्टॉक बुलिश नजर आ रहा है। इस वजह से उन्होंने टाटा कम्युनिकेशन को 1400 रुपये के टारगेट प्राइस और 1230 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ खरीदने की सलाह दी है।