ऐप पर पढ़ें
टाटा मोटर्स (Tata Motors Share Price) के शेयरों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेज उछाल के पीछे की बड़ी वजह हाल ही में आए एक नतीजे का माना जा रहा है। जनवरी से मार्च के दौरान टाटा मोटर्स की जागुआर लैंड रोवर इकाई के बिजनेस में तेज उछाल देखने को मिला है। बता दें, एक्सपर्ट का भी भरोसा इस स्टॉक पर बढ़ा है। उन्होंने टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है।
बिजनेस में आई तेजी
शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान जागुआर लैंडरोवर के होलसेल बिजनेस में इजाफा देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही के हिसाब से होलसेल बिजनेस में 16 प्रतिशत और रिटेल बिजनेस में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। साल दर साल के हिसाब से कंपनी का रिटेल बिजेनस चौथी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, मौजूदा समय में कंपनी के पास 2 लाख यूनिट्स का ऑर्डर है।
यह भी पढ़ेंः 6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते
6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा स्टॉक
इस अपडेट के बाद आज यानी सोमवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से बीएसई में कंपनी के शेयर 6 महीने के उच्चतम स्तर 473.10 रुपये के लेवल पर चला गया था। सुबह करीब 10.20 मिनट पर कंपनी के शेयर 469.70 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे।
हर शेयर पर 72 रुपये का फायदा, 2 दिन बाद एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी
एक्सपर्ट का भरोसा बढ़ा
ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने टाटा मोटर्स के टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी का नया टारगेट प्राइस 550 रुपये तय किया गया है। पहले टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस 480 रुपये प्रति शेयर था। बता दें, बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 18 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।