HomeShare MarketStock Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 62400 के...

Stock Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 62400 के नीचे और निफ्टी 18600 के करीब

ऐप पर पढ़ें

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की शुरुआत आज  भी गिरावट के साथ हुई। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज यानी मंगलवार को 439 अंकों की गिरावट के साथ 62,395 के स्तर पर खुला।  वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक टूटकर 18600 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर

घरेलू शेयर बाजार पर शुरुआती कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजारों का असर दिख रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस सोमवार को 1.40 फीसद यानी 482 अंक टूटकर 33947 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं,  S&P 500 में 1.79 फीसद की गिरावट दर्ज की गई और यह 3998 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक में 1.93 फीसद की भारी गिरावट रही और यह 11239 के स्तर पर बंद हुआ। बता दें घरेलू बाजार सोमवार को फ्लैट बंद हुआ था। सेंसेक्स 33 अंक नीचे 62834 और निफ्टी 18701 के स्तर पर बंद हुआ था। 

यह भी पढ़ें: NDTV के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बने भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अडानी

ये हैं निफ्टी टॉप गेनर और लूजर

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 353 अंकों की गिरावट के साथ 62481 के स्तर पर था तो निफ्टी 99 अंक नीचे 18601 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक और कोल इंडिया जैसे स्टॉक्स थे तो टॉप लूजर में हिन्डाल्को, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस जैसे शेयर।

सोमवार को मुनाफावसूली हावी

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बाजार के पिछले दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से ही मुनाफावसूली का जोर देखा जा रहा है। इसके अलावा सात दिसंबर को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा भी आने वाली है। कच्चे तेल की कीमतें तेज होने का भी असर देखा जा रहा है।” 
वहीं, रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि नए कारोबारी सप्ताह में सूचकांक कमजोर स्तर पर खुलने के बाद कमोबेश अपरिवर्तित स्तर पर बंद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular