HomeShare MarketStock Market Live:शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 72000 और निफ्टी 21700...

Stock Market Live:शेयर मार्केट की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 72000 और निफ्टी 21700 के पार खुला

Stock Market Live शेयर मार्केट की शुरुआत नए साल के पहले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को मजबूत रही। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 174 अंकों की उछाल के साथ 72022 के स्तर पर खुला। जबकि निफ्टी 50 ने आज दिन के कारोबार की शुरुआत 47 अंक ऊपर 21705 के स्तर से की। 

Stock Market Live 9:45 AM: सुबह के सत्र में आलोक इंडस्टीज करीब 11 फीसद उछल कर 30.10 रुपये पर पहुंच गया है। कोठारी के शेयरों में 14 फीसद से अधिक उछाल है। 60 पैसे का पेनी स्टॉक एमपीएस इन्फोटेक में भी 9 फीसद से अधिक की उछाल है। लॉर्ज कैप में फोनिक्स मिल्स में 9 फीसद से अधिक की तेजी है।

Stock Market Live 9:36 AM:निफ्टी टॉप गेनर में अब एसबीआई लाइफ 2.02 फीसद की तेजी के साथ टॉप पर है। विप्रो 1.86 फीसद ऊपर 460.80 रुपये पर पहुंच गया है। एलटीआईएम में 1.69 फीसद की तेजी है। एनटीपीसी 1.53 फीसद ऊपर है और 321.95 रुपये पर पहुंच गया है। बजाज ऑटो में भी 1.43 फीसद की तेजी है।

Stock Market Live 9:25 AM: डीबी रियल्टी में करीब 5 फीसद की बढ़त दिखाई दे रही है। अडानी टोटल, अडानी पावर, अडानी ग्रीन जहां लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं वहीं, अडानी एंटरप्राइजे और अडानी पोर्ट्स में तेजी दिख रही है। 

Stock Market Live 9:20 AM: निफ्टी टॉप लूजर की लिस्ट में नेस्ले इंडिया, ब्रिटानिया, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक जैसे स्टॉक्स थे।

Stock Market Live 9:15 AM: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 245 अंक चढ़कर 72092 के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि, निफ्टी 74 अंकों की बढ़त के साथ 21733 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में अडानी पोर्ट्स हरे निशान के साथ 1130.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आयसर मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और टाटा मोटर्स के शेयर थे।

वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर मार्केट गुरुवार को मिश्रित स्तर पर बंद हुए। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट निचले स्तर पर बंद हुए। एसएंडपी 500 16.13 अंक गिरकर 4,688.68 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 81.91 अंक गिरकर 14,510.3 पर। जबकि, डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 10.15 अंक बढ़कर 37,440.34 पर बंद हुआ।

निवेशकों की संपत्ति 3.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ी: बीएसई सेंसेक्स में दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को उछाल आने से इन्वेस्टर्स की संपत्ति 3.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 490.97 अंक उछलकर 71,847.57 पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 598.19 अंक बढ़कर 71,954.79 पर पहुंच गया था। इससे बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3,24,010.1 करोड़ रुपये बढ़कर 3,68,32,843.41 करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular