HomeShare MarketSpiceJet में कर्मचारियों को टाइम से नहीं मिल रही सैलरी! कंपनी ने...

SpiceJet में कर्मचारियों को टाइम से नहीं मिल रही सैलरी! कंपनी ने कही ये बात

एयरलाइन कंपनी SpiceJet के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे महीने देरी से वेतन मिलने का आरोप लगाया है। कंपनी का कहना है कि उसने वेतन का भुगतान ग्रेड के हिसाब से करना शुरू कर दिया है। SpiceJet के कर्मचारियों ने दावा किया कि चालक दल के सदस्यों समेत अन्य कर्मचारियों को जुलाई महीने के लिए वेतन मिलने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक ‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक SpiceJet के एक कर्मचारी ने बताया-जून में वेतन सही समय पर मिला था। इसके अलावा वेतन अभी तक कोविड -19 के स्तर के बराबर नहीं है। चालक दल के प्रमुख और फर्स्ट अधिकारियों को अब भी महामारी-पूर्व का 50 प्रतिशत वेतन भी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ एयरलाइन कंपनी ने दावा किया है कि उसने ‘ग्रेड’ के हिसाब से वेतन का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

ये पढ़ें-लखनऊ के कबाब, बंगाल के रसगुल्ले.. हर शहर के स्पेशल डिशेज आप तक डिलिवर करेगी Zomato

बता दें कि कि महामारी और वेतन मिलने में देरी के कारण स्पाइसजेट के कई पायलटों ने पिछले कुछ महीनों में कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें अधिकारी और साथ ही इसके बोइंग 737 बेड़े के चालक दल के प्रमुख या कैप्टन भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular