विमानन कंपनी स्पाइसजेट के आईटी सिस्टम पर साइबर हमला होने से कंपनी के वित्तीय परिणामों की घोषणा में देरी होगी। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में स्पाइसजेट ने कहा कि उसने कंपनी के मार्च तिमाही और वित्त वर्ष 2021-22 के परिणामों पर विचार करने और अनुमोदित करने के लिए 30 मई को होने वाली अपने निदेशक मंडल बैठक टाल दी है।
स्पाइसजेट ने कहा, ” हमें 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए शेयर बाजारों के पास कंपनी के सिंगल और एकीकृत वित्तीय परिणामों को जमा करने में देरी हो सकती है… हमारे आईटी सिस्टम पर साइबर हमले के कारण ऑडिट प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी नहीं हो पायी है।’’
ये पढ़ें-RBI की बड़ी कार्रवाई, जापान के बैंक पर 45 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
स्पाइसजेट ने आगे कहा कि 30 मई को होने वाली कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक की संशोधित तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी।