HomeShare MarketSpiceJet का स्टॉक मार्केट में बुरा हाल, 15% तक लुढ़का शेयर, जानें...

SpiceJet का स्टॉक मार्केट में बुरा हाल, 15% तक लुढ़का शेयर, जानें गिरावट की वजह

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet Share Price) का शेयर बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में करीब 15 फीसदी टूट गया। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी देखने को मिली, इसके बावजूद कंपनी के शेयर बीएसई (BSE) में 5.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ सुबह 11:56 बजे 44.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि जून तिमाही में उसे 789 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 14.65 फीसदी टूटकर 39.60 रुपये पर आ गया था। हालांकि बाद में इसने कुछ भरपाई की है। स्पाइसजेट ने बुधवार को जानकारी दी थी कि जून तिमाही में उसे 789 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जून 2021 में उसे 729 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

यह भी पढ़ेंः रिलायंस जैसी कंपनियों को झटका, सरकार ने विंडफॉल टैक्स बढ़ाया; डीजल को विदेश भेजने पर देना होगा अधिक TAX

विमानन कंपनी वित्तीय संकट का सामना कर रही है और पिछले कुछ महीनों में उसके विमानों में खामियों की घटनाओं के चलते नागर विमानन महानिदेशालय ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular