HomeShare MarketSona Bhav Aaj: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, 40473 रुपये हुआ 18...

Sona Bhav Aaj: सोने-चांदी के रेट में बदलाव, 40473 रुपये हुआ 18 कैरेट गोल्ड का भाव

ऐप पर पढ़ें

Gold Silver Price Today 13 Dec 2022: सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के भाव में आज मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। जबकि, एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने का 3 फरवरी 2023 का वायदा भाव 54263 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का 3 मार्च का वायदा भाव 0.71 फीसद चढ़ कर 68270 रुपये प्रति किलो पर है। सर्रफा बाजारों में आज सोने का भाव महज 56 रुपये महंगा होकर 53964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी में 18 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। आज यह 67040 रुपये पर खुली।

यह भी पढ़ें: यह सरकारी बैंक 13 दिन में ही दोगुना कर रहा आपका पैसा, राकेट की स्पीड से भाग रहा शेयर

अब शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2290 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 8968 रुपये सस्ती है। ये भाव आईबीजेए के हैं।

जीएसटी समेत सोने के आज के भाव

जीएसटी समेत 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 55582 रुपये है। इसके अलावा 23 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 53748 रुपये पर हो गई है। जीएसटी के साथ अब यह 55360 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से मिलेगी। वहीं,  22 कैरेट गोल्ड की कीमत 49431 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अब 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोने की कीमत 50913 रुपये पर है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 40473 रुपये पर है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत अब 41687 रुपये हो गई है। यहां 14 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 31568 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसमें जीएसटी जोड़ लें तो इस सोने का भाव 32515 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें इसमें ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर का मुनाफा नहीं जुड़ा है।  

सोना-चांदी (Gold-Silver) जिस रेट पर खुलते हैं, उससे कहीं अधिक दाम आपको देना पड़ता है। मसलन इसमें जीएसटी और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज तो जुड़ता ही है, साथ में ज्वेलर का मुनाफा भी ऐड होता है। 

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular