HomeShare MarketShare Market Live Updates: शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 495 अंक...

Share Market Live Updates: शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 495 अंक उछला, निफ्टी 17,800 के पार

Share Market Live Updates: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत शेयर बाजार ने धमाकेदार तरीके से की है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 495.57 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.636.80 अंक पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सेचेंज का निफ्टी 173.30 अंक की तेजी के साथ 17,795.55 अंक पर खुला। कुछ ही देर में निफ्टी 17,800 के आंकड़े को पार कर गया। बता दें, कल यानी सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। 

सुबर सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस सहित सभी टॉप 30 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक और टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। अडानी पोर्टस, आयशर पोर्टस के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। 

यह भी पढ़ेंः इन 3 फुटवियर कंपनी के शेयरों में दिखी तेजी, 1 महीने में 14% तक की उछाल

कल का प्रदर्शन 

बैंकिंग शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट सोमवार को थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 300 से अधिक अंक चढ़कर बंद हुआ। तीस अंकों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती झटकों से उबरते हुए 300.44 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 59,141.23 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 436.76 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,622.25 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में बंद हुए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular