HomeShare MarketSBI, PNB, HDFC Bank, ICICI और Axis बैंक के ग्राहक ध्यान दें!...

SBI, PNB, HDFC Bank, ICICI और Axis बैंक के ग्राहक ध्यान दें! बैंक लॉकर लेने से पहले जानें कितना है चार्ज?

Bank locker charges: हममें से ज्यादातर लोग अपने जेवर, कीमती सामान या फिर अन्य महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स वगैरह बैंक लॉकर में रखना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बेदह सेफ और भरोसेमंद माना जाता रहा है। हालांकि, बैंक के लॉकर में कीमती सामानों को आप फ्री में नहीं रख सकते हैं इस सर्विस के लिए आपको बैंक को सर्विस चार्ज के तौर पैसे देने होंगे। यह चार्ज लॉकर के साइज पर निर्भर करता है। यानी जितना बड़ा लॉकर लेंगे उतना ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं किस बैंक में लॉकर सर्विस के लिए आपको कितना चार्ज देना पड़ेगा- 

SBI locker charges- 
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की वेबसाइट के अनुसार, लॉकर के साइज और शहर के आधार पर बैंक लॉकर शुल्क 500 रुपये से 3,000 रुपये तक है। SBI छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकर के लिए, बैंक मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में क्रमशः 2,000 रुपये, 4,000 रुपये, 8,000 रुपये और 12,000 रुपये का शुल्क लेता है। वहीं, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे, मध्यम, बड़े और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकर के लिए बैंक क्रमशः 1,500 रुपये, 3,000 रुपये, 6,000 रुपये और 9,000 रुपये का शुल्क लेता है। SBI बैंक द्वारा रेजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाता है। भारतीय स्टेट बैंक में लॉकर रखने वाले हर ग्राहक को एक साल में, 12 बार लॉकर खोलने की सुविधा निशुल्क (Free of Cost) होती है। इससे ज्यादा बार खोलने पर, आपको हर बार के लिए 100 रुपए+GST, अलग से चुकाना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के 2 स्टॉक पर मॉर्गन स्टेनली का ‘ओवरवेट’ टैग, बिग बुल का भी फेवरेट, अभी दांव लगाने पर बड़ा मुनाफा 

संबंधित खबरें

PNB Bank locker charges-
PNB बैंक ने हाल ही में अन्य शुल्कों के साथ लॉकर शुल्क में वृद्धि की घोषणा की है। नए नियम के मुताबिक, पीएनबी के लॉकरधारक एक साल में अब 12 बार ही लॉकर के लिए फ्री विजिट कर सकते हैं, 13वीं विजिट से हर विजिट पर 100 रुपये चार्ज लगेगा। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लॉकर का सालाना किराया 1250 रुपये से 10,000 रुपये तक के बीच है। शहरी और मेट्रो के लिए, बैंक शुल्क 2000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक के बीच है। 

HDFC Bank locker charges-
HDFC Bank की वेबसाइट के मुताबिक, मेट्रो सिटी में एक्सट्रा स्माॅल साइज लॉकर के लिए आपको 1350, अबर्न के लिए 1100 रुपये और रूरल एरिया में 550 रुपये लगेगा। इसके अलावा अगर आप स्माॅल साइज का लॉकर ले रहे हैं तो आपको मेट्रो सिटीज में 2200, अबर्न सिटी में 1650 रुपये और रूरल एरिया में 850 रुपये चार्ज पड़ेगा। वहीं अगर आप एक्सट्रा साइज में मीडियम लॉकर ले रहे हैं तो आपको मेट्रो सिटीज में 4400 रुपये, अर्बन में 3300  और रूरल में 1500 रुपये चार्ज पड़ेगा। वहीं, सबसे बड़ा साइज का लॉकर यानी की एक्सट्रा लार्ज लेने पर आपको मेट्रो सिटीज में 20,000 रुपये, अबर्न में 15,000 रुपये और रूरल में 9000 रुपये पड़ेगा। बता दें कि एक ही स्थान के दो अलग अलग ब्रांच के बीच किराया अलग हो सकता है। लॉकर्स का किराया सालाना लिया जाता है और एडवांस में जमा करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- रॉकेट बना अडानी ग्रुप का यह शेयर, दो महीने में निवेशकों को 160% का रिटर्न, क्या अब शेयर को बेच देना चाहिए?

Axis Bank locker charges-
एक्सिस बैंक के अनुसार, फ्री विजिट की संख्या एक महीने में 3 बार तय की गई है, इसके बाद प्रति विज़िट 100 रुपये + जीएसटी लागू लगता है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, मेट्रो या शहरी शाखा में छोटे आकार के लॉकर के लिए किराये का शुल्क 2,700 रुपये से शुरू होता है। मध्यम आकार के 6,000 रुपये, बड़े आकार के लिए 10,800 रुपये और अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकर का किराया 12 रुपये 960 रुपये है। 

ICICI Bank locker charges-
ICICI Bank के अनुसार, एक लॉकर में अधिकतम पांच किराएदार हो सकते हैं। एक सुरक्षित जमा लॉकर के लिए आवेदन करने के लिए आपको लॉकर आवेदन, लॉकर समझौता पत्र और दो फोटो लगेंगे। आईसीआईसीआई बैंक सालाना लॉकर रेंट के पैसे एडवांस में ले लेता है। आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार, लॉकर किराए पर लेने के लिए आपके पास आईसीआईसीआई बैंक खाता होना चाहिए। आईसीआईसीआई बैंक छोटे आकार के लॉकर के लिए 1,200 – 5,000 रुपये लेता है और अतिरिक्त बड़े के लिए 10,000 रुपये से 22,000 रुपये तक रेंट चार्ज लेता है। ध्यान दें कि ये शुल्क जीएसटी को छोड़कर हैं।

यह भी पढ़ें- Adani Power के शेयरों को खरीदने की मची होड़, आज 10% तक उछला शेयर, अब ये डील बनी वजह 

RBI ने बदले हैं नियम 
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर किराये पर लेने से संबंधित दिशानिर्देशों में 1 जनवरी 2022 से संशोधन किया है। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक जिस परिसर में सुरक्षित जमा लॉकर हैं, उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बैंक की होगी। इसमें कहा गया है कि लॉकर में आग, चोरी, डकैती या सेंधमारी की स्थिति में बैंक अपने दायित्व से नहीं हट सकता। इन मामलों में बैंक का दायित्व लॉकर के वार्षिक किराये का सौ गुना तक हो जाएगा। मतलब ये हुआ कि बैंक ग्राहक को लॉकर के सालाना किराये का 100 गुना तक देगा।   

 

RELATED ARTICLES

Most Popular