SBI Fixed Deposit vs Post Office Term: फिक्सड डिपाॅजिट (Fixed Deposit) एक ऐसी योजना है जिसपर भारत का मिडिल क्लास परिवार बहुत भरोसा करता है। यही वजह है कि एफडी की योजनाओं में लोग जमकर निवेश करते हैं। बैंक इस बात को बखूबी जानते हैं। यही कारण है कि बैंक की तरफ से अलग-अलग ऑफर दिए जाते हैं। बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपाॅजिट स्कीम पर भी अच्छा रिटर्न मिलता है। एक निवेशक के पास मौजूदा समय में ये दोनों विकल्प हैं आइए जानते हैं कि कहां इस समय बेहतर रिटर्न मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने फिर दिया झटका, नवरात्रि में लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फिक्सड डिपाॅजिट (SBI FD Interest Rates)
संबंधित खबरें
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) की तरफ ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल तक के एफडी में निवेश का विकल्प दिया जा रहा है। बैंक की तरफ से सामान्य ग्राहकों को 2.9% से 5.5% तक ब्याज दिया जा रहा है।
7 दिन से 45 दिन की एफडी पर – 2.9%
46 दिन से 179 दिन की एफडी पर – 3.9%
180 दिन से 210 दिन की पर – 4.4%
211 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम – 4.4%
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम – 5.1%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम – 5.2%
3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 पांच साल से कम – 5.45%
5 साल या उससे अधिक लेकिन 10 साल से कम – 5.5%
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम भी बैंक एफडी की तरह ही हैं। जैसे फिक्सड डिपाॅजिट में रिटर्न की गारंटी रहती है। ठीक वैसे ही टर्म डिपाॅजिट स्कीम में रिटर्न की गारंटी रहती है। पोस्ट ऑफिस की तरफ से 1 साल से 5 साल तक के लिए इस योजना में निवेश का विकल्प दिया जा रहा है।
1 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम- 5.5%
2 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम- 5.5%
3 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम- 5.5%
5 साल के पोस्ट ऑफिस टर्म डिपाॅजिट स्कीम- 6.7%