HomeShare MarketSBI योनो यूजर्स के साथ गड़बड़ी, आ रहे स्पैम नोटिफिकेशन, बैंक ने...

SBI योनो यूजर्स के साथ गड़बड़ी, आ रहे स्पैम नोटिफिकेशन, बैंक ने दी सफाई

भारतीय स्टेट बैंक के मोबाइल एप्लिकेशन Yono यूजर हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, बैंक के Yono यूजर्स को स्पैम नोटिफिकेशन मिल रहे हैं। कई ग्राहकों ने इसकी शिकातय बैंक से की है। इसके बाद बैंक की ओर से बयान जारी कर सफाई दी गई है।

क्या है मैसेज: एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘योनो एसबीआई ऐप मुझे लोन मैसेज के साथ स्पैम कर रहा है। कृपया इस पर गौर करें और यह मेरा नाम भी नहीं है। यहां कुछ गलत हो रहा है।” एक अन्य यूजर ने एसबीआई के आधिकारिक हैंडल को टैग किया, “योनो लाइट एसबीआई इंस्टेंट पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग नामों के साथ सूचनाओं के माध्यम से स्पैमिंग कर रहा है। कृपया इस पर गौर करें।”

बैंक ने क्या कहा: गड़बड़ी के संबंध में कई शिकायतें मिलने के बाद, एसबीआई ने एक बयान जारी किया, “तकनीकी मुद्दों के कारण, कुछ यूजर्स को योनो लाइट एप्लिकेशन में गलत नोटिफिकेशन मैसेज प्राप्त हो रहा है। हम इस मुद्दे को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।”

ये पढ़ें- ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर खरीद रहे निवेशक, समझें इसकी असल वजह

बीते गुरुवार को एसबीआई ने कहा था कि वह एक अलग डिजिटल इकाई की योजना बना रहा है। वहीं, अपने वर्तमान मोबाइल एप्लिकेशन को ‘ओनली योनो’ नाम से नया रूप देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular