HomeShare MarketSBI या HDFC बैंक, जानें फिक्सड डिपाॅजिट पर कहां मिल रहा है...

SBI या HDFC बैंक, जानें फिक्सड डिपाॅजिट पर कहां मिल रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न 

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने हाल ही में फिक्सड डिपाॅजिट (FD) की दरों को बढ़ाने का फैसला किया था। बैंक की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नई दरें 6 अप्रैल 2022 से प्रभावी हैं। बैंक के द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद अब 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर बैंक 2.50% से 5.60% तक ब्याज दे रहा है। 

किस समय पर कितना ब्याज मिल रहा है? 

समान्य नागरिकों के लिए बैंक 7 दिन से 29 दिन तक एफडी पर 2.50% ब्याज दे रहा है। 30 दिन से 90 दिन के एफडी पर बैंक की तरफ से 3% ब्याज दिया जा रहा है। HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.50% ब्याज दे रहा है। बैंक 6 महीने से अधिक और एक साल से कम समय में मेच्योर होने वाले एफडी पर 4.40% ब्याज दे रहा है। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ेंः बिना कार्ड के ATM से निकाल पाएंगे पैसा? समझिए RBI का प्लान

बैंक के वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार 1 साल के एफडी पर 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है। वहीं, एक साल एक दिन से 10 साल तक के एफडी पर भी ब्याज 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का फैसला किया गया है। बता दें, 2 साल एक दिन से 3 साल तक के एफडी पर बैंक की तरफ से 5.20%,  तीन साल एक दिन से पांच साल तक के एफडी पर 5.45% और पांच साल एक दिन से 10 साल तक के एफडी पर 5.60% ब्याज दिया जा रहा है। 

SBI फिक्सड डिपाॅजिट 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7 दिन से 10 साल तक के एफडी के लिए 2.9% से 5.5% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट दे रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular