HomeShare MarketSBI में घर बैठे खोल सकते हैं खाता, YONO ऐप से ऐसे...

SBI में घर बैठे खोल सकते हैं खाता, YONO ऐप से ऐसे ओपन करें डिजिटल अकाउंट

देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको घर बैठे डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने की सहूलियत दे रहा है। आप बिना लोकल ब्रांच गए ही SBI में ऑनलाइन डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आपको कोई पेपरवर्क करने की जरूरत नहीं है। SBI अपने कस्टमर्स को YONO ऐप का इस्तेमाल करते हुए डिजिटल सेविंग्स अकाउंट ओपन करने की सहूलियत दे रहा है।   

ऐसे खोलें एसबीआई (SBI) में डिजिटल बचत खाता 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि आप कभी भी, कहीं भी अपने मोबाइल में  YONO SBI app डाउनलोड करके अपने डिजिटल सेविंग अकाउंट को शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको अपने लोकल ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है। इस डिजिटल बचत खाता (Digital saving account) को खोलने के लिए आपको किसी भी तरह के पेपर वर्क को कंप्लीट करने की भी जरुरत नही है। इस डिजिटल सेविंग अकाउंट को खोलने में आपको OTP बेस्ड ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही, ग्राहकों को बैंकिंग सर्विसेज तक आसान पहुंच मिलती है और अकाउंट ओपनिंग के लिए विडियो KYC किया जाता है।  

यह भी पढ़ें-PM Kisan: 31 अगस्त तक हर हाल में पूरी करें eKYC वरना लटक जाएगी 12वीं किस्त, अगर कर लिया है तो फिर से कर लें चेक

कौन-कौन खोल सकता है SBI Digital Saving Account
1. एसबीआई (SBI) में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलने के लिए जरूरी है कि आप भारत के रेजिडेंट्स हों। साथ ही खाताधारक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। 
2. SBI digital saving account खोलने के लिए आपके पास पैन (PAN) और आधार (Aadhaar) कार्ड होना जरूरी है।
3. आपके पास वैध Email एड्रेस के साथ एक मोबाइल नंबर का होना आवश्यक है, जो कि आपके नाम पर रजिस्टर हो।
4. SBI digital saving account को खोलने के लिए आपके पास biometric authentication वाला एक e–KYC कंप्लीट होना चाहिए।
5. एसबीआई में डिजिटल सेविंग्स अकाउंट खोलने के लिए आपके नाम पर अकाउंट होना चाहिए। डिजिटल सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा जॉइंट अकाउंट पर नहीं है।

यह भी पढ़ें-अडानी के पास अचानक से इतनी दौलत कहां से आ गई? मार्च 2014 में नेटवर्थ था केवल 5.10 अरब डॉलर

अगर आप नए कस्मर हैं तो ऐसे खोलें SBI डिजिटल सेविंग्स अकाउंट
1. सबसे पहले SBI YONO ऐप ओपन करें और अकाउंट ओपनिंग सेक्शन में जाएं। 
2. अब डिजिटल सेविंग्स अकाउंट को सेलेक्ट करें और Apply Now पर क्लिक करें। 
3. यहां आप Open with Aadhaar using e-KYC (बायोमीट्रिक ऑथेन्टिकेशन) ऑप्शन को सेलेक्ट करें और अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालें। 
4. ओटीपी वैरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें और अपना PAN डालकर डिक्लेरेशंस को एक्सेप्ट करें। 
5. अब अपने पर्सनल डीटेल्स डालें और अपनी एक सेल्फी लें। 
6. अब आपको अपनी सालाना आमदनी के डीटेल्स, एजुकेशनल डीटेल्स, वैवाहिक स्थिति, माता-पिता के डीटेल्स, व्यवसाय की स्थिति और नॉमिनी डीटेल्स डालने होंगे। 
7. अपने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट के लिए सर्विसेज को सेलेक्ट करिए। इसके बाद आपको यह सेलेक्ट करना होगा कि आप कैसा कार्ड चाहते हैं। 
8. टर्म्स एंड कंडीशंस को एक्सेप्ट करें। इसके बाद OTP वैरिफिकेशन को पूरा करना होगा और इस तरह आपका खाता खुल जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular