देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, बैंक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को एक अलर्ट मैसेज जारी किया है। इस मैसेज में बताया गया है कि आज यानी 9 जून को रात 11:30 बजे के बाद कुछ घंटों के लिए कई सर्विसेज ठप रहेंगी।
बैंक ने टेक्नोलॉजी अपग्रेड का हवाला देते हुए बताया है कि देर रात 2 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। मतलब ये कि रात में 11:30 बजे से 2 बजे तक आपको परेशानी हो सकती है।
किन सर्विसेज में होगी दिक्कत: बैंक के मुताबिक योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई की सर्विसेज ठप रहेंगी। कहने का मतलब ये है कि इस दौरान आप योनो ऐप से यूपीआई आदि के काम नहीं कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
बीते 4 जून को भी इसी तरह बैंक ने कुछ घंटों के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड किया था। इस दौरान योनो, यूपीआई समेत कई सुविधाएं बंद रही थीं। आपको बता दें कि अकसर बैंक सुरक्षा और बेहतर सर्विस के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड करते हैं।
ये पढ़ें-एक खबर ने दी 10 रुपये के शेयर को रफ्तार! सिर्फ 15 दिन में मिला 110% का रिटर्न