HomeShare MarketSBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी: आज से FD पर मिलेगा पहले से...

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी: आज से FD पर मिलेगा पहले से ज्यादा ब्याज, बैंक ने किया ऐलान

ऐप पर पढ़ें

SBI hikes FD rates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सेलेक्टिव मैच्योरिटी पीरियड के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी की दरें  (FD Rate) बढ़ा दी हैं। ₹2 करोड़ से कम की रिटेल एफडी पर एसबीआई की संशोधित दरें आज 13 दिसंबर से प्रभावी हैं। ब्याज की प्रस्तावित दरें नए डिपॉजिट और पुराने डिपॉजिटर्स पर लागू होंगी। एसबीआई ने इससे पहले 22 अक्टूबर 2022 को एफडी  पर ब्याज दरों में बदलाव किया था। 

अब कितना मिलेगा ब्याज?
बदलाव  के बाद अब 7 दिनों से 45 दिनों के बीच की SBI FD पर अब 3% ब्याज मिलेगा। 46 दिन से 179 दिन के बीच की एफडी  पर 3.9%, 180 दिन से 210 दिन से कम की एफडी पर 5.25% की दर से ब्याज मिलेगा। बैंक ने 211 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर में बढ़ोतरी की है। नवीनतम बढ़ोतरी के बाद, 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर  5.75% ब्याज मिलेगा। 1 साल से लेकर 2 साल से कम अवधि की एफडी आम जनता को 65 बीपीएस अतिरिक्त की पेशकश करेगी। यानी  इस अवधि के लिए एफडी पर 6.75% की ब्याज दर मिलेगा। 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की परिपक्वता अवधि वाली जमा राशि अब 6.75% ब्याज दर, 50 बीपीएस अधिक देगी। 3 साल से 5 साल से कम और 5 साल से कम और 10 साल तक की एफडी अब 6.25% ब्याज दर की पेशकश करेगी।

यह भी पढ़ें- IPO ने किया कमाल: 15 माह में ₹1 लाख के हुए ₹6 लाख, अब कंपनी 5 टुकड़ों में शेयर बांटने का किया ऐलान

आम जनता के लिए एसबीआई की नवीनतम एफडी ब्याज दरें 13 दिसंबर 2022 से प्रभावी
7 दिन से 45 दिन – 3% ब्याज दर
46 दिन से 179 दिन – 4.5% ब्याज दर
180 दिन से 210 दिन – 5.25% ब्याज दर
211 दिन से 1 साल से कम के लिए – 5.75 से 5.50%  ब्याज दर
1 साल से 2 साल से कम के लिए – 6.75 से 6.10% ब्याज दर
2 साल से 3 साल से कम के लिए – 6.75 से 6.25% ब्याज दर
3 साल से 5 साल से कम के लिए – 6.25 से 6.10% ब्याज दर
5 साल और 10 तक के लिए – 6.25 से 6.10% ब्याज दर

यह भी पढ़ें- दिवालिया कंपनी को खरीदना पड़ा महंगा! निवेशक बेचने लग गए शेयर, एक झटके ₹88.45 गिरा भाव

सीनियर सिटीजन को कितना मिलेगा ब्याज?
सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 13 दिसंबर 2022 से प्रभावी हैं। एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को सभी अवधियों में 50 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर देगा। नवीनतम संशोधन के बाद, वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से 10 वर्षों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.5% से 7.25% मिलेगा।
 

RELATED ARTICLES

Most Popular