HomeShare MarketSBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह...

SBI के एटीएम से निकालने जा रहे पैसे, तो पढ़ लें यह जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी

SBI OTP Based Cash Withdrawal Rule: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) से पैसे निकालने जार रहे हैं तो आपके लिए यह जरूरी सूचना है। देशभर में एटीएम कार्ड से बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालते वक्त ओटीपी दर्ज करने को कहा है। दरअसल, बैंक ने 1 जनवरी 2020 से एटीएम से ट्रांजैक्शन को और ज्यादा सेफ बनाने के लिए OTP बेस्ड ट्रांजैक्शन की शुरुआत की थी। अब समय-समय पर एसबीआई ग्राहकों अलर्ट करता रहता है। 

क्या है नियम?
एटीएम कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए SBI अपने ग्राहकों को ओटीपी आधारित एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देता है। यह सुविधा 10,000 और उससे अधिक की रकम निकालने पर है। यह सुविधा एसबीआई के ग्राहकों को उनके बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए एक ओटीपी और उनके डेबिट कार्ड पिन के साथ हर बार अपने एटीएम से ₹10,000 और उससे अधिक निकालने की अनुमति देती है। 

यह भी पढ़ें- गुजरात की इस कंपनी ने लोगों को बनाया करोड़पति, ₹10000 का निवेश बना 4 करोड़ रुपये, क्या आप दांव लगाएंगे?

SBI ने किया ट्वीट 
इस संबंध में एसबीआई ने हाल ही में एक ट्वीट में कहा है, “एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए हमारी ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली धोखेबाजों के खिलाफ vaccination है। आपको धोखाधड़ी से बचाना हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।” 

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, केकेआर समेत ने लगाई बोली, बढ़ेगी शेयरों की खरीदारी! 

कैसे काम करती है ओटीपी आधारित नकद निकासी प्रणाली
1. सबसे पहले SBI ग्राहक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
2. ग्राहक इस ओटीपी को एंटर कर एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे।
3. ओटीपी एक चार डिजिट की संख्या होगी जिससे एक बार ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
4. ग्राहक कार्ड होल्डर्स को यह अनऑथराइज्ड एटीएम कैश विड्रॉल से बचाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular