HomeShare MarketSBI की इस योजना में Tax की बचत के साथ मिलता है...

SBI की इस योजना में Tax की बचत के साथ मिलता है तगड़ा रिटर्न, घर बैठे खोल सकते हैं अकाउंट; ये है प्रोसेस 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की योजनाओं पर लोग खूब भरोसा करते हैं। यही वजह है कि निवेशक SBI की अलग-अलग योजनाओं में जमकर पैसा भी लगाते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फिक्सड डिपाॅजिट (FD) स्कीम एक ऐसी योजना है जिससे निवेशक टैक्स की बचत के साथ तगड़ा मुनाफा भी कमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि SBI की तरफ से एफडी पर कितना रिटर्न दिया जा रहा है? 

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: सप्ताहभर में सोने के दाम में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, चेक करें रेट्स

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया फिक्सड डिपाॅजिट रिटर्न- 

बैंक की तरफ से 1 साल से 10 साल के एफडी पर 5.10% से 5.40% तक ब्याज मिल रहा है। हाल ही में बैंक की तरफ से एफडी की दरों में बदलाव किया गया था। बैंक ने तब 2 साल या उससे अधिक लेकिन तीन साल से कम की एफडी पर ब्याज दर 5.10% से बढ़ाकर 5.20% कर दिया था। वहीं, 3 साल या उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम के एफडी पर ब्याज दर 5.30% से बढ़ाकर 5.45% कर दिया गया था। जबकि 5 साल या उससे अधिक 10 साल तक के एफडी पर बैंक की तरफ से 5.50% ब्याज दिया जा रहा है। 

घर बैठे खोलें अकाउंट

अगर आप भी SBI एफडी स्कीम निवेश करना चाहते हैं और बैंक जाने से बचना चाहते हैं तो घर बैठे भी अपना अकाउंट खोल सकते हैं, आइए जानते हैं प्रोसेस- 

स्टेप 1 – SBI Net बैंकिंग के जरिए लाॅगइन करें। 

स्टेप 2- फिक्सड डिपाॅजिट टैब पर जाकर e-TDR/eSTDR Fd पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप 3- अब आपको Tax Saving Scheme के तहत e-TDR/eSTDR पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप 4- अब  Proceed पर क्लिक करें। 

स्टेप 5- अकाउंट, अमाउंट और टर्म एंड कंडीशन्स का चयन करें और सब्मिट करें। 

स्टेप 6- Confirm पर क्लिक करें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular