आज के समय में बढ़ते फ्राॅड को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों को ओटीपी के जरिए कैश निकालने की सुविधा दे रहा है। इसका मतलब हुआ कि एटीएम पिन के साथ ग्राहकों को ओटीपी भी लिखना होगा। जिसके बाद ही एटीएम से पैसा निकल पाएगा। बैंक एटीएम से होने वाले लेन-देन को और सुरक्षित बनाने के लिए इस तरह का बदलाव कर रहा है।
यह भी पढ़ें: PM Kisan: लाभार्थी के स्टेटस में लिखा है Waiting for approval by state तो इसका ये है मतलब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI ATM) के ग्राहक 10 हजार या उससे अधिक के कैश निकासी के वक्त इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। जहां डेबिट कार्ड के पिन के साथ एक अन्य ओटीपी भी लिखना होगा। बता दें, यह कोई नई सुविधा नहीं इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2022 में ही हो गई थी। आइए जानते हैं कि कैसे ये सिस्टम काम करता है-
संबंधित खबरें
कैसे काम करता है SBI ओटीपी सिस्टम
1- एटीएम से पैसा निकालने के लिए बैंक की तरफ से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक ओटीपी जाएगा।
2- यह चार अंकों का ओटीपी होगा, जिसका प्रयोग कस्टमर सिर्फ एक बार ही कर पाएंगे।
3- एक बार जब अपना अमाउंट दिख देंगे और पैसा निकालने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे तब आपको ओटीपी लिखने का विकल्प दिखेगा।
4- आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को लिखें, इसके बाद आपका ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।