एंटरप्राइजेज कम्युनिकेशन की सर्विस प्रदान करने वाली कंपनी रूट मोबाइल (Route Mobile Share Price) ने अपने शेयरों के बाय बैक का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1700 रुपये प्रति शेयर 200 करोड़ रुपये के बायबैक का ऐलान किया है। हालांकि, आज यानी बुधवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। BSE में आज एक शेयर का भाव 5% गिरकर 1256 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, यह बायबैक ओपन मार्केट क जरिए होगा।
यह भी पढ़ें: अडानी के इस शेयर ने मचाया धमाल, 1 लाख का बना दिया 17 लाख रुपये
कैसा रहा है इस स्टाॅक का प्रदर्शन?
पिछले एक महीने प्रदर्शन को अगर देखें तो कंपनी के शेयर का भाव 1272 रुपये से घटकर 1256 रुपये के लेवल पर आ गया है। यानी इस दौरान इस स्टाॅक की कीमतों में 15% गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में इस रूट मोबाइल के शेयरों में 27% कि गिरावट देखने को मिली है। बता दें, निवेशकों के लिहाज पिछला एक साल भी अच्छा नहीं रहा है। कंपनी के स्टाॅक भाव एक साल पहले 1688 रुपये था। जोकि अब घट कर 1256 रुपये के लेवल पर आ गया है।
शेयर बायबैक का क्या है?
शेयर बायबैक का मतलब जब कोई कंपनी अपने शेयरों को बाजार से वापस खरीदती है। अगर कंपनी को लगता है कि उसके शेयर की वैल्यू कम आकी जा रही है तो भी कंपनी शेयर बायबैक करती है, जिससे शेयर की वैल्यू बढ़ जाती है।