RBL Bank Share Price: अमेरिकी फंड की तरफ से RBL Bank के शेयरों पर बड़ा दांव लगाने से जुड़ी खबर आने के बाद इसके शेयर पिछले 3 दिन में 30 पर्सेंट से ज्यादा उछल चुके हैं। आरबीएल बैंक के शेयर 25 अगस्त 2022 को NSE में 5.13 पर्सेंट की तेजी के साथ 128 रुपये पर बंद हुए। RBL Bank के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 74.15 और हाई 221.30 रुपये है।
सितंबर में बैंक कब और कहां रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट
99.95 रुपये से 128 पर पहुंचे कंपनी के शेयर
पिछले 7 दिन में आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयरों में करीब 24 पर्सेंट का उछाल आया है। बैंक के शेयर 19 अगस्त 2022 को NSE में 99.95 रुपये के स्तर पर थे। RBL Bank के शेयर 25 अगस्त 2022 को बीएसई में 128 रुपये पर बंद हुए हैं। आरबीएल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 221.30 रुपये है। पिछले एक महीने में आरबीएल बैंक के शेयरों में 35.16 पर्सेंट की तेजी आई है।
अमेरिकी रिटायरमेंट फंड ने खरीदे 45 लाख से ज्यादा शेयर
अमेरिकी रिटायरमेंट फंड, कॉलेज रिटायरमेंट इक्विटी फंड (CREF) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 108.86 रुपये प्रति शेयर के मार्केट प्राइस पर RBL Bank के 45,84,678 शेयर खरीदे हैं। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है। जून 2022 के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, अमेरिकी रिटायरमेंट फंड के पास बैंक के पहले से 69,34,488 शेयर या 1.16 फीसदी हिस्सेदारी है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।