HomeShare MarketRBI के फैसले का असर! इस बैंक ने लिया बड़ा फैसला, अब...

RBI के फैसले का असर! इस बैंक ने लिया बड़ा फैसला, अब कम होगी EMI 

ऐप पर पढ़ें

रिजर्व बैंक की हाल ही में हुई बैठक में रेपो-रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था। जिसका असर अब दिखना शुरू हो गया है। प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मार्जिन कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक इस एक फैसले की वजह से आपकी ईएमआई पहले के मुकाबले घट जाएगी। यानी आप ज्यादा बचत कर पाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः हिंडनबर्ग की रिपोर्ट फुस्स! Adani की कंपनी पर एलआईसी ने फिर जताया भरोसा 

एचडीएफसी बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार MCLR में 85 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। बैंक की नई दरें 10 अप्रैल 2023 से प्रभावी हो गई हैं। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक रात्रि के MCLR अब 7.80 प्रतिशत हो गया है। पहले यह 8.65 प्रतिशत था। 

एचडीफसी बैंक के अनुसार 1 महीने के एमसीएलआर 8.65 प्रतिशत से घटकर 7.95 प्रतिशत हो गया है। इसमें टेन्योर में 70 बेसिस प्वाइंट की कटौती देखने को मिली है। इसके अलावा 3 महीने का MCLR घटकर 8.30 प्रतिशत हो गया है। पहले यह 8.70 प्रतिशत था। बता दें, एचडीएफसी बैंक ने 6 महीने के एमसीएलआर में भी 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। जिसके बाद नया रेट 8.70 प्रतिशत हुआ है। बैंक इसके अतिरिक्त अन्य टेन्योर के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular