महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर (Mahindra & Mahindra Fin. Services Ltd stock) शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में 14 फीसदी की गिरावट के साथ 192.05 रुपये पर आ गए। हालांकि, बाद में कुछ सुधार हुआ। फिलहाल महिंद्रा फाइनेंस के शेयर NSE पर 10% तक की गिरावट के साथ 201.60 पर कारोबार कर रहे हैं। वही, BSE पर यह शेयर 11% तक की गिरावट के साथ 199.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हें। कंपनी के शेयरों में यह बड़ी गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक फैसले के बाद आई है।
जानिए क्या है मामला?
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार देर शाम को महिंद्रा फाइनेंस को कर्ज की वसूली के लिए थर्ड पार्टी रिकवरी एजेंट्स का उपयोग करने पर रोक लगा दी। महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (MMFSL) को कहा गया कि तत्काल प्रभाव से बाहरी एजेंसियों के जरिए रिकवरी प्रोसेस को बंद किया जाए। भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशक ने इस कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, ₹64.19 लाख का किया निवेश, ₹9 के पार पहुंचा भाव, दुनियाभर में कारोबार
प्रेग्नेंस महिला की मौत के बाद बवाल
आरबीआई ने यह फैसला झारखंड के हजारीबाग जिले में एक गर्भवती महिला (27) की मौत के बाद लिया है। असल में पिछले हफ्ते वसूली एजेंटों ने कथित तौर पर इस महिला को ट्रैक्टर के पहियों के नीचे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि एमएमएफएसएल अपने कर्मचारियों के जरिये वसूली या कब्जे की गतिविधियों को जारी रख सकती है।