ऐप पर पढ़ें
सरकारी बैंकों के शेयरों में जून से ही तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में यह तेजी बरकार रह सकती है। ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंक मार्गन स्टनेली का भरोसा भारत के सरकारी बैंकों पर बना हुआ है। इस ब्रोकरेज हाउस की ताजा रेटिंग ने निवेशकों की उम्मीदों को पंख लगा दिया है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज हाउस मार्गन स्टेनली ने पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों को इक्वल-वेट रेटिंग और कैनेरा बैंक को ओवरवेट रेटिंग दिया है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों के लिए अपनी ओवरवेट रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा का रिस्क-रिवार्ड रेशियो सबसे शानदार है।
टुकड़ों में बंट सकता है यह ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला स्टॉक
ईटी के अनुसार एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि 17 जून 2022 के बाद से ही सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन करने की वजह से शार्प रिकवरी पिछले महीने देखी गई है।
ब्रोकरेज हाउस ने नया टारगेट प्राइस क्या दिया है?
बैंक ऑफ इंडिया – रेटिंग ओवरवेट – टारगेट प्राइस 125 रुपये
बैंक ऑफ बड़ौदा – रेटिंग – ओवरवेट – टारगेट प्राइस 220 रुपये
पंजाब नेशनल बैंक – रेटिंग – इक्वल वेट – टारगेट प्राइस 60 रुपये
केनरा बैंक – रेटिंग – ओवर वेट – टारगेट प्राइस 345 रुपये
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – रेटिंग -ओवर वेट – टारगेट प्राइस 715 रुपये