PM Kisan eKYC Update: पीएम किसान सम्मान निधि की अगर 12वीं या अगली किस्त पानी है तो ई-केवाईसी अपडेट करने के लिए आपके पास केवल एक दिन का समय है। बुधवार यानी 31 अगस्त को ई-केवाई करने की लास्ट डेट है। पोर्टल पर कहा गया है कि आधार आधारित ओटीपी ऑथंटिकेशन के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक ऑथंटिकेशन के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क। वैसे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Kisan KYC: उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि पर ग्रहण, इस वजह से लटक रही है अगली किश्त पर तलवार
पीएम-किसान मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो 24 फरवरी, 2019 को किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को ₹6000 सालाना तीन समान किस्तों में उनके खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाता है। यह योजना शुरू में छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) के लिए थी, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की भूमि थी, लेकिन जून 2019 से सभी भूमिधारक किसानों को कवर करने के लिए योजना का दायरा बढ़ा दिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रमाणित करने के लिए, आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक 11.20 करोड़ लाभार्थियों का डेटा योजना में आधार से जुड़ा है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) को देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। योजना के तहत लाभ सभी सत्यापन/सत्यापन स्तरों को मंजूरी देने के बाद संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों से उनके सही डेटा प्राप्त होने पर प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण मोड के माध्यम से लाभार्थियों को हस्तांतरित किए जाते हैं।
सरकार ने देश के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में PM-KISAN के सफल कार्यान्वयन के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी
STEP 1: इसके लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करें। अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज मिलेगा इसके नीचे जाएं और आपको e-KYC लिखा मिलेगा। इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करें।
STEP 2: अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें । इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी आएगा। इसे दिए गए बाक्स में टाइप करें।
STEP 3: इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहेगा। इसे टैप करें और अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। इसे भरें और सबमिट पर टैप करें।
अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा। अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं। अगर आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज दिखेगा।