HomeShare MarketPM Kisan: छोटी खामियों के चलते आधी से कम रह गई है...

PM Kisan: छोटी खामियों के चलते आधी से कम रह गई है पात्र किसानों की संख्या

ऐप पर पढ़ें

PM Kisan 14th Installment News: वैसे तो देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों की जुबान पर एक ही सवाल है। पीएम किसान का पैसा कब आएगा? पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त इस महीने आने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई डेट फिक्स नहीं की है। इस योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने सख्ती की तो लाभार्थियों की संख्या तेजी से गिरने लगी। 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक लाख 56 हजार 952 किसानों को तेरहवीं किस्त का लाभ मिला है। जबकि, 197355 किसानों को 12वीं किस्त मिली थी। गौरतलब है कि पीएम सम्मान निधि शुरू होने के बाद पहली किस्त जिल के कुल चार लाख 76 हजार 40 किसानों को मिली थी। जबकि, 10वीं किस्त तक सत्यापन व अन्य कारणों से यह संख्या घटकर 171513 रह गई। 

यह भी पढ़ें: PM Kisan: सरकारी योजनाओं के लिए पहली बार बड़ा बदलाव, मोबाइल ऐप में अब फेस ऑथेंटिकेशन

अब शिविर के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र किसानों की सूची में करीब 70 हजार किसानों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिहाजा चौदहवीं किस्त इन पात्र किसानों को भी मिल सकेगी। 14वीं किस्त का लाभ जनपद के करीब 70 हजार और किसानों को मिलेगा। इनमें अधिकतर किसान ऐसे हैं, जिनकी सम्मान निधि अलग-अलग खामियों के कारण रोक दी गई थीं। अब उस खामी को दूरकर रिपोर्ट भेज दी गई है। जबकि करीब 15 हजार किसान अभी ऐसे बचे हैं, जिन्होंने किसान सम्मान निधि के लिए खुद को पात्र बताया है, लेकिन इससे संबंधित अभिलेख अभी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका है या इसे उपलब्ध नहीं कराया गया है। विभाग अब प्राथमिकता के आधार पर इन किसानों की समस्या के समाधान में जुट गया है। 

यह भी पढ़ें: औंधेमुंह गिरे खाद्य तेलों के दाम, उपभोक्ता खुश, किसान परेशान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से किसी कारण से छूटे पात्र किसानों के लिए 22 मई से अभियान शुरू किया गया। तीन स्तर पर शिविर का आयोजन हुआ। इसमें ब्लॉकवार ग्राम पंचायत, तहसील और जिला स्तर पर शिकायमें प्राप्त हुई। इनमें ईकेवाईसी, आधार फीडिंग, भू-अभिलेख सत्यान समेत विभिन्न समस्याएं सामने आई। ग्राम पंचायत पर लगे शिविर में मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण कर इसकी ऑनलाइन फीडिंग कराई गई। विभागीय आंकड़े के अनुसार करीब 85 हजार किसानों ने शिकायत की। इनमें से 69 हजार 485 किसानों की खामियों को दूरकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई।
  
उप कृषि निदेशक बस्ती मंडल अनिल कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलने में सामने आई किसान की समस्याओं का समाधान कराया गया। साथ ही तहसील व जिला स्तर पर मिली शिकायतें भी निस्तारित कराई गईं। करीब 70 हजार किसानों की शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष बची शिकायतें भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित की जा रही हैं। 

 शिकायत व निस्तारण का आंकड़ा 

ब्लॉक         कुल शिकायत     निस्तारण 
बहादुरपुर      2541                  1131
बनकटी        6371                 4038
सदर            3626                 1543
दुबौलिया      4136                 1652
गौर             4471                 2210
हर्रैया           4442                 2207
कप्तानगंज    3131                  1310
कुदरहा        2903                   970
परसरामपुर   3200                   537
रामनगर       4562                   2286
रुधौली        2265                   1149
सल्टौआ      5151                    3010
सांऊघाट      3157                   1137
विक्रमजोत    5667                   2257

जिला स्तर    14468                 14468
तहसील स्तर  29404                 29191
कुल            85237                 69485

RELATED ARTICLES

Most Popular