PM Kisan 11th installment released : एक महीने के लंबे इंतजार के बाद पीएम किसान के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये आज नहुंच गए है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 11वीं किस्त के रूप में ₹21,000 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि DBT के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित किया।
उन्होंने कहा कि भी देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया। पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है।
यह 2000 रुपये की रकम आपके खाते में आएगी या नहीं, इसके लिए अभी आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा। स्टेटस चेक करने के लिए आपको अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ये स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे..
संबंधित खबरें
https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FAHindinews%2Fstatus%2F1531529629974282241&widget=Tweet
अगर आपको नहीं आया एसएमएस तो यह करें: वैसे पीएम किसान योजना के तहत 12.54 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। जाहिर है करीब ढाई करोड़ किसानों के खातों में आज पैसे नहीं पहुंचेंगे। अभी 31 जुलाई 2022 तक बचे हुए पात्र किसानों के खातों में रकम आ सकती है। फर भी अगर आपके पास खाते में पैसा आने का एसएमएस नहीं मिला तो परेशान मत होइए, अपना ऑनलाइन स्टेटस चेक कीजिए। फिर भी बात न बने तो इन नंबरों पर संपर्क किजिए।
किस्तवार लाभार्थी किसान