HomeShare MarketPM Kisan की 11वीं किस्त इस दिन आ सकती है, अगर स्टेटस...

PM Kisan की 11वीं किस्त इस दिन आ सकती है, अगर स्टेटस में लिखा है ऐसा तो पक्का आएगा पैसा

PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment update: पीएम किसान सम्मान निधि के 12 करोड़ 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को 11वीं किस्त का इंतजार है। अप्रैल-जुलाई की यह किस्त इस महीने आने की पूरी संभावना है, हालांकि पिछले साल 15 मई को आई थी। इस बार रामनवमी या अंबेडकर जयंती के दिन आने की संभावना प्रबल है।

PM Kisan eKYC अभी क्यों है बंद, क्या इसके बिना नहीं मिलेगी 11वीं किस्त?

बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के तह केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार 10 किस्तें जारी कर चुकी है और 11वीं की 12.50 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों को इंतजार है। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। किसानों को e-KYC करना होगा।

संबंधित खबरें

11वीं किस्त के लिए अभी राज्य सरकारों ने अप्रूवल नहीं दिया है। अगर आप पीएम किसान पार्टल के जरिए लाभार्थी का स्टेटस चेक कर रहे हैं तो आपकी मिलने वाली किस्त के स्टेटस में Waiting for approval by state दिखा रहा होगा। इसका मतलब यह है कि अभी आपके लिए किस्त जारी करने का अप्रूवल राज्य सरकार के पास अटका हुआ है।जब आप पीएम किसान सम्मान निधि की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक ( Installment Payment Status) करते हैं तब कई बार आपको  Rft Signed by State for 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th instalment लिखा मिलेगा।

यहां Rft की फुलफार्म है Request For Transfer, जिसका मतलब हैं कि ‘राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डेटा की जांच कर ली गई है, जो की सही पाया गया है।’ राज्य सरकार केंद्र से अनुरोध करती है की लाभार्थी के खाते में पैसे भेजे जाएं।

यदि आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular