PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) देश भर के सभी छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत सभी भूमि धारक किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान की जाती है। मार्च महीने के अंत में या अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में अगली किस्त (PM Kisan installment) भी डाल दी जाएगी। ऐसे में लाभार्थी किसान समय रहते जरूरी जानकारी जरूर दर्ज करा लें।
ईकेवाईसी हुआ जरूरी
पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, “पीएम किसान लाभार्थियों के लिए eKYC अनिवार्य हो गया है। किसानों को आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ईकेवाईसी पर जाकर क्लिक करना होगा और यहां मांगी गई जानकारी देनी होगी। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए किसान निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि अगर आपने अब तक आधार को अपने पीएम किसान खाते से नहीं जोड़ा है तो जानिए क्या है प्रोसेस?..
यह भी पढ़ें- 41 दिन में 600% से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न: ये 10 पेनी स्टाॅक निवेशकों पर बरसा रहे धन
पीएम किसान पोर्टल पर आधार डिटेल कैसे दर्ज करें
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ पर क्लिक करें।
अब ‘एडिट आधार फेलियर रिकॉर्ड’ विकल्प चुनें।
आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, किसान संख्या जैसे विकल्प सेकेल्ट करें।
आधार नंबर पर क्लिक करें।
सभी आवश्यक डिटेल दर्ज करें और ‘अपडेट’ पर क्लिक करें।
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की यह कंपनी निवेशकों को कर रही कंगाल, 41 दिन में 50 फीसदी से अधिक गिर चुका है शेयर
पीएम किसान में ईकेवाईसी कैसे अपडेट करें
पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
पेज के दाईं ओर उपलब्ध ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें
आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें।
आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
‘Get OTP’ पर क्लिक करें और उसे अपडेट करें।