PM Kisan 11th installment released: पीएम किसान के 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में आज यानी मंगलवार 31 मई को 2000-2000 रुपये पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने शिमला से 11वीं किस्त जारी करते हुए कहा कि अभी देश के करोड़ों किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर हो गया। पैसा उनको मिल भी गया और आज मुझे शिमला की धरती से देश के 10 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खातों में पैसे पहुंचाने का सौभाग्य मिला है।
PM Kisan की 11वीं किस्त PM मोदी ने 10 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को किया ट्रांसफर, नहीं आया SMS तो ये करें
हालांकि अभी 2.50 करोड़ से अधिक किसानों के भाग्य में पीएम किसान का पैसा नहीं लिखा है। क्योंकि पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत 12.54 करोड़ से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। पीएम ने आज केवल 10 करोड़ से कुछ अधिक किसानों के खातों में पैसा भेजा है। ऐसे में 2.5 करोड़ किसानों के खातों में आज पैसा नहीं पहुंच पाएगा।
क्या है वजह
ई-केवाईसी का कंप्लीट न होना, खाता नंबर में गलतियां, आधार और खाता नंबर पर नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होना, अपात्रता जैसे तमाम कारण हैं, जिनकी वजह से करीब दो करोड़ से अधिक किसान अप्रैल-जुलाई की किस्त से वंचित हो जाएंगे। जैसे-जैसे राज्य सरकारों से अप्रूवल मिलते जाएंगे 31 जुलाई 2022 तक किस्त जारी होते रहेंगे।
संबंधित खबरें
अभी दिसंबर-मार्च की किस्त की बात करें तो यह 11,11,87,269 किसानों को मिल चुकी है। जबकि नए साल पर पीएम ने 10 करोड़ 9 लाख किसानों के खाते में 20,946,77,28,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया था। वहीं अगस्त-नवंबर 2021 की किस्त 11,18,56,844 किसानों को मिल चुकी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.75 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में 19,509 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया था।
इसी तरह APR-JUL 2020-21 की किस्त 10,49,32,626 किसानों को मिल चुकी है तो DEC-MAR 2019-20 की किस्त 8,96,18,519 किसानों को। वहीं, AUG-NOV 2019-20 के किस्त के रूप में 2000-2000 रुपये 8,76,21,572 किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। ऐसे ही APR-JUL 2019-20 की किस्त 6,63,34,012 और DEC-MAR 2018-19 की किस्त यानी योजना की पहली किस्त 3,16,11,943 किसानों के खाते में पहुंची। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6000 की रकम 2000-2000 रुपये की तीन सामान किस्तों में देती है।