HomeShare MarketPM किसान को लेकर आज पीएम मोदी का आया ट्वीट, दी यह...

PM किसान को लेकर आज पीएम मोदी का आया ट्वीट, दी यह जानकारी

PM KISAN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं। 

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।’’

इस ट्वीट के साथ उन्होंने कुछ आंकड़े भी साझा किए। मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, ₹1.22 लाख का निवेश बना ₹1 करोड़

e-KYC है अनिवार्य
बता दें कि पीएम किसान योजना की 11 किस्त पाने के लिए लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना जरूरी है। ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को सरकार ने बढ़ा दिया है। पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, अब 31 मई, 2022 तक इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular