PM Kisan Samman Nidhi 11th Installment update: चार राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद अब मोदी सरकार होली बाद 12 करोड़ से अधिक किसानों को तोहफा देने जा रही है। होली बाद किसानों के खातों में 11वीं किस्त का 2000 रुपये आएंगे, लेकिन आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या ई-केवाईसी पूरा किए बिना अप्रैल-जुलाई की 2000 रुपये की किस्त खाते में आएगी?
युद्ध की विभीषिका: विमान उपकरण, जहाज से लेकर जहां बनते थे ट्रैक्टर, वो शहर अब हो गए खंडहर
बता दें पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। इसलिए अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 31 मार्च तक इसे जरूर पूरा कर लें।
ऐसे पूरा करें ई-केवाईसी
होली से पहले 634 रुपये में घर लाएं घरेलू LPG सिलेंडर, चुनाव खत्म अब बढ़ सकते हैं दाम
रही बात 11वीं यानी अगली किस्त की तो यह 31 मार्च के पहले किसी कीमत पर नहीं आने वाली। क्योंकि, हर वित्तीय वर्ष में किस्त इस प्रकार दी जाती है..
देश के 12.48 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। 10वीं किस्त समेत दिसंबर-मार्च की किस्त अभी 31 मार्च बचे हुए लाभार्थियों के खातों में आती रहेगी। पीएम किसान पोर्टल पर दिए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्यवार पेमेंट रेट इस प्रकार है…
राज्य और उनमें पेमेंट की दर प्रतिशत में
बता दें पीएम किसान सम्मान निधि के तह केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में किसानों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर करती है। अब तक सरकार 10 किस्तें जारी कर चुकी है और 11वीं की 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों को इंतजार है। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। किसानों को e-KYC करना होगा।