HomeShare MarketPetrol Price Update: कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल...

Petrol Price Update: कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देखें कहां कितना है दाम

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 22 feb 2023: कच्चे तेल में भरी गिरावट के बीच  सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के रेट में करीब 3 फीसद की भारी गिरावट देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के आंकड़ों के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 80.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 74.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

रोजाना की तरह गुरुवार सुबह  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने  आज पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कीं। इसके मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। 

सबसे सस्ता और सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल के जारी नए रेट के मुताबिक देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 278वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • अगरतला 99.49   88.44
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • महंगाई पर चौतरफा वार: आटा, तेल, दाल से लेकर पेट्रोल-डीजल तक होंगे सस्ते

  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular