ऐप पर पढ़ें
Petrol Diesel Price 4 May: कच्चे तेल के भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गए हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए गए है। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर आज दिल्ली में पेट्रोल ₹96.72 ₹ लीटर व डीजल ₹89.62 पर स्थिर है। देश में 349वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर कच्चे तेल के भाव में गिरावट है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव 71.76 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का जून का वायदा अब 71.59 डॉलर प्रति बैरल पर है।
देखें कहां किस रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल
LPG सिलेंडर आज से 172 ₹ सस्ता, चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल ₹84.10 और डीजल ₹79.74 प्रति लीटर है। वहीं, सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है।