HomeShare MarketPetrol Price Today: कच्चे तेल के दाम फिर 85 डॉलर के पार...

Petrol Price Today: कच्चे तेल के दाम फिर 85 डॉलर के पार फिर भी पेट्रोल-डीजल में राहत बरकरार

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 12th April: कच्चे तेल के दाम एक बार फिर 85 डॉलर के पार चले गए हैं। इस बीच ऑयल मार्केटिंग सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। ईंधन के रेट में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का जून वायदा भाव  85.61 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का मई का वायदा अब 81.47 डॉलर प्रति बैरल पर है।  

इंडियन ऑयल द्वारा जारी पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल  96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल  89.62 रुपये पर स्थिर है। लखनऊ में पेट्रोल मिल रहा 96.57 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। डीजल 89.76 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये लीटर है वहीं, डीजल के भाव 94.24 रुपये। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये वहीं, डीजल 94.27 रुपये लीटर।

327वें दिन भी राहत बरकरार

आज पेट्रोल-डीजल के दाम में 327वें दिन भी राहत बरकरार है। इसके बावजूद तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़  आंध्र प्रदेश, बिहार, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपये या इसके पार पहुंचा गया है। जबकिय ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जगह डीजल भी 100 रुपये से भी पार है। उधर पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल आज भी 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये है। वहीं  महंगा पेट्रोल-डीजल आज भी राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल का दाम 113.48 रुपये है, जबकि डीजल 98.24 रुपये में बिक रहा है।

पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.49 रुपये और डीजल 90.35 रुपये प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये लीटर और डीजल 93.72 रुपये है। अहमदाबाद में पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 92.17 रुपये लीटर है।  आगरा में 96.35 रुपये लीटर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये प्रति लीटर है वहीं, डीजल 89.96 रुपये। गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल की कीमत  96.50 रुपये है जबकि, डीजल  89.68 रुपये।

RELATED ARTICLES

Most Popular