Petrol-Diesel Price 2nd September: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इसके बावजूद पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं की हैं। आज सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल नए रेट जारी कर दिए गए। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 104 दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी आइए देखें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं रेट?
अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेट क्रूड 93.04 रुपये पर आ गया है। वहीं, US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल की कीमत भी 87.33 डॉलर प्रति बैरल रहा।
सबसे महंगा ईंधन श्रीगंगानगर में
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
सबसे सस्ता पेट्रोल
पोर्ट ब्लेयर में 84.1 सबसे सस्ता डीजल
पोर्ट ब्लेयर में 79.74सबसे महंगा पेट्रोल
श्रीगंगानगर में 113.49 सबसे महंगा डीजल
श्रीगंगानगर में 98.24
LPG Price 1 Sep: एलपीजी सिलेंडर ₹100 सस्ता, दिल्ली से पटना तक जारी हुए नए रेट
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।