HomeShare MarketPetrol Price 18 Oct:पेट्रोल-डीजल के रेट में ग्राहकों को 150वें दिन भी...

Petrol Price 18 Oct:पेट्रोल-डीजल के रेट में ग्राहकों को 150वें दिन भी राहत, घर से निकलने से पहले चेक करें

Petrol-Diesel Price 18th October: कच्चे तेल के भाव में गिरावटके बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। 150वें दिन भी ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) में राहत मिली है। कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। ब्रेंट क्रूड 91.87 डॉलर प्रति बैरल तो डब्ल्यूटीआई 85.70डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

पेट्रोल के रेट पुराने स्‍तर पर ही कायम हैं। आख‍िरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट में 22 मई 2022 को बदलाव देखा गया था। केंद्र सरकार की तरफ से एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती करके महंगे तेल से राहत दी गई थी। देशभर में पेट्रोल 8 रुपये और डीजल 5 रुपये लीटर सस्‍ता हुआ था। इसके बाद  कुछ राज्‍यों ने वैट में कटौती करके ग्राहकों को और राहत दी थी।

देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर    113.49    98.24
परभणी    109.45    95.85

पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
देहरादून – 95.35    90.34    
चेन्नई    102.63    94.24

बेंगलुरु    101.94    87.89
आगरा    96.35    89.52
लखनऊ    96.57    89.76

कोलकाता    106.03    92.76
दिल्ली    96.72    89.62
अहमदाबाद    96.42    92. 17
गोरखपुर    96.58    89.75
रांची    99.84    94.65
पटना    107.24    94.04
जयपुर 108.48     93.72 
अगरतला 99.49   88.44
चंडीगढ़    96.2    84.26
मुंबई    106.31    94.27
भोपाल    108.65    93.9
धनबाद    99.80    94.60    
फरीदाबाद    97.49    90.35  
गंगटोक    102.50    89.70    
गाजियाबाद    96.50    89.68    
गोरखपुर    96.76    89.94  

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular