Petrol-Diesel Price 24 August: कच्चे तेल की कीमतें फिर भड़क गईं हैं। ब्रेट क्रूड एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। इस बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी बुधवार सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल नए रेट जारी कर दी हैं। नए रेट के मुताबिक यह बुधवार भी राहत भरा है। महाराष्ट्र को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 95वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि कच्चे तेल के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। बेंट क्रूड 96.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। आज घर से निकलने से पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं रेट?
सबसे महंगा ईंधन श्रीगंगानगर में
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
सबसे सस्ता पेट्रोल
पोर्ट ब्लेयर में 84.1 सबसे सस्ता डीजल
पोर्ट ब्लेयर में 79.74सबसे महंगा पेट्रोल
श्रीगंगानगर में 113.49 सबसे महंगा डीजल
श्रीगंगानगर में 98.24
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।