Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें आज फिर जारी कर दी गई हैं। तेल कंपनियों ने कीमतों कोई बदलाव नहीं किया है। यही वजह है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हालांकि, चिंता की बात यह है कि भारतीय मानक कच्चा तेल 10 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को यह 122 डाॅलर को पार कर गया था।
यह भी पढ़ें: बियर, शराब को लेकर बड़ी खबर, हो गया ये बड़ा काम, सामने आई ताजा जानकारी
अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल की नई कीमतें
– मुंबई में 111.35 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।
– कोलकाता में 106.35 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में 102.63 रुपये प्रति लीटर
– भोपाल में 108.65 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में 109.66 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरू में 101.94 रुपये प्रति लीटर
– गुवाहाटी में 96.01 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में 96.57 रुपये प्रति लीटर
आज किस भाव बिक रहा है डीजल?
– गुवाहाटी में 96.01 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में 89.76 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरू में 87.89 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में 97.82 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकता में 92.76 रुपये प्रति लीटर
संबंधित खबरें
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
ऐसे तय होती है तेल की कीमत
देश में कच्चे तेल के कॉन्ट्रैक्स से पंप पर बिकने वाले पेट्रोल का चक्र 22 दिन का होता है यानी महीने की एक तारीख को खरीदा गया कच्चा तेल पंप पर 22 तारीख को बिकने पहुंचता है (औसत अनुमान)। एक लीटर फुटकर तेल की कीमत में कच्चे तेल के प्रॉसेसिंग का खर्चा जुड़ता है उसके बाद जब वो रिफाइनरी से निकलता है तो उसका बेस प्राइस तय किया जाता है। उसके बाद वहां से पंप तक तेल को पहुंचाने का खर्च, केंद्र और राज्य के टैक्सों के साथ-साथ डीलर का कमीशन भी जोड़ा जाता है। इस सब का दाम ग्राहक से वसूला जाता है।