Petrol Diesel Price Today 29th March: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज भी तेल की बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत नहीं मिली है। चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम सातवीं बार बढ़े हैं। आज यानी मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में करीब 77 पैसे और डीजल की कीमतों में 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल और राजस्थान में डीजल 100 के पार चला गया है।
इस तरह 7 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 4.80 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 4 रुपये 80 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100.21 रुपये और डीजल के लिए 91.47 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।
संबंधित खबरें
चुनाव के तुरंत बाद पेट्रोल-डीजल के लिए अपने वाहनों की टंकी फुल करवाने वालों को भले ही बहुत फायदा नहीं हुआ, लेकिन जिन्होंने गैलनों में तेल भरवाकर रख लिए आज वो चांदी काट रहे हैं। चुनाव 7 मार्च को खत्म हुए और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं 22 मार्च से। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखी है।
शहर का नाम
पेट्रोल रुपये/लीटर
डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर
117.21
100.03
मुंबई
115.04
99.25
भोपाल
112.46
95.81
जयपुर
112.32
95.61
पटना
110.85
95.7
कोलकाता
109.68
94.62
चेन्नई
105.94
96.96
बेंगलुरु
105.62
89.7
रांची
103.41
96.58
दिल्ली
100.21
91.47
आगरा
99.84
91.37
लखनऊ
100.06
91.62
अहमदाबाद
99.9
94.07
चंडीगढ़
99.63
85.99
पोर्ट ब्लेयर
87
81.29
137 दिन तक मिलती रही राहत
पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इसके बाद 23 मार्च को भी इनकी कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 24 मार्च को दाम स्थिर रखे गए थे, इसके बाद 25 मार्च को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। इसके बाद 26 और 27 मार्च को भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले 4 नवंबर, 2021 से ही पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। हालांकि, इस अवधि में कच्चे तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गई थी
ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।