Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-diesel price) जारी कर दिए गए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजदू आज दोनों ईंधनों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कच्चा तेल अब 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर गुरुवार को पेट्रोल ₹96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। यानी आज लगातार 27वें दिन भी राहत है।
प्रमुख शहरों में आज इस रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल
— लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये लीटर
— पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर और डीजल 94.04 रुपये
— भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये लीटर
— पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर
मोदी सरकार की कोशिशों के बावजूद कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत
— दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर
— मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये लीटर
— कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर
— चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर
–परभणी में पेट्रोल 114.38 और डीजल 98.74 रुपये लीटर बिक रहा है।
–श्रीगंगानगर में आज पेट्रोल 113.49 रुपये और डीजल 98.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
–जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये लीटर बिक रहा है।
बता दें पेट्रोल और डीजल के लिए खुदरा बिक्री मूल्य में नवंबर, 2021 की शुरुआत और 21 मार्च, 2022 के बीच कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद रिकॉर्ड 137 दिन तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी। 22 मार्च, 2022 से खुदरा बिक्री मूल्य को 14 मौकों पर प्रतिदिन औसतन 80 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ाया गया, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।